लगातार तीसरे दिन आए 4 लाख से ज्यादा मामले, आज रिकॉर्ड मौतें भी हुईं, देखें राज्यवार आंकड़े

लगातार तीसरे दिन आए 4 लाख से ज्यादा मामले, आज रिकॉर्ड मौतें भी हुईं, देखें राज्यवार आंकड़े

सेहतराग टीम

कोरोना वायरस ने एक बार फिर हाहाकार मचा दिया है। इस दूसरी लहर में आंकड़ों में बहुत तेजी से वृद्धि हो रही है। रोज आने वाले संक्रमित मामलों और मौतों के आंकड़े चिंताजनक हैं। इस तरह से तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण भारत के कई राज्यों में लॉकडाउन और नाईट कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित राज्यों में बेड, वेंटिलेटर, रेमडेसिविर और ऑक्सीजन की किल्लत हो गई है जिसे दूर करने के लिए सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है।

पढ़ें- Coronavirus Latest Update: जानिए भारत में कुल कितने मरीज हैं और कितनी मौतें हुईं

पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (Corona virus) के रिकॉर्ड 4,01,078 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही इस दौरान कोरोना से 4,187 लोगों की मौत भी हुई है। पिछले 24 घंटों में 3,18,609 लोग ठीक भी हुए हैं। रिकवरी रेट 81.90 फीसदी हो गया है। एक्टिव मरीज दर 17.01 फीसदी है। मृत्यु दर 1.09 फीसदी है। पॉजिटिविटी रेट 22.67 फीसदी हो गया है। 07 मई को 18,08,344 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए। अभी तक कुल 29,90,07,646 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। देश में अब तक 16,73,46,544 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है।

यह लगातार तीसरा दिन है जब देश में कोरोना संक्रमण के 4 लाख से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। इससे पहले शुक्रवार को 414188 नए मामले और गुरुवार को 4,12,262 नए मामले दर्ज किए गए थे।

राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे के दौरान इसके संक्रमण के 19,832 नए मामले सामने आए जबकि इस दौरान 341 मरीजों की मौत हो गयी। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। विभाग के मुताबिक पिछले पांच दिनों में यह चौथी बार है जब कोरोना के नए मामलों की संख्या 20 हजार से कम रही है।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

186695

1050160

8519

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

209

6030

72

अरुणाचल प्रदेश

1893

17849

60

असम

35493

246242

1578

बिहार

115067

449063

3139

चंडीगढ़

8505

39388

549

छत्तीसगढ़

131041

688918

10158

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

1457

7135

4

दिल्ली

91035

1183093

18739

गोवा

31716

79189

1557

गुजरात 

146385

503497

8154

हरियाणा

115963

466420

5299

हिमाचल प्रदेश 

29513

91600

1793

जम्मू एंड कश्मीर 

44307

160035

2612

झारखंड

61177

211270

3615

कर्नाटक

536661

1284420

17804

केरल

402997

1416177

5682

लद्दाख

1400

13471

152

लक्षद्वीप

1127

2493

9

मध्य प्रदेश 

95423

547447

6244

महाराष्ट्र 

657019

4265326

74413

मणिपुर

3506

30378

449

मेघालय

2466

16262

199

मिजोरम

1906

5459

17

नागालैंड

2433

13025

122

ओडिशा

78602

431658

2140

पुडुचेरी

13078

54375

920

पंजाब

69724

344779

10144

राजस्थान

199147

516306

5346

सिक्किम

2398

6893

160

तमिलनाडु

135355

1173439

15171

तेलांगना

71308

413225

2666

त्रिपुरा

2533

34270

405

उत्तराखंड

67691

158872

3430

उत्तर प्रदेश 

254118

1184688

14873

वेस्ट बंगाल

124098

818108

12076

भारत में कुल मामले

3723446

17930960

238270


 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।